Skip to main content

power of dreams in hindi


हम जो पाना बनना  या करना  चाहते हैं।,मन में उसकी छवि बनाने और देखने का सिलसिला ही सपना है। लोग अक्सर इच्छा को ही  सपना समझने की भूल कर बैठते हैं इच्छाएँ सिर्फ चाहते होती हैं और चाहते कमजोर होती हैं। चाहतो में मजबूती तभी आती है,जब आप उसे एक विस्तृत सपने का रूप देते हैं। जिस तरह रॉकेट की आग उसे आगे
ढकेलने  का काम करती है ,सपने आपकी जिंदगी में बिलकुल वही करतें हैं।
सपने बहुत शक्तिशाली होतें हैं ,यह  मन के संदेह को दूर कर हमें प्रेरक और गतिशील करती है। यह एक ऐसी ताकत है जो हमारी जिंदगी बदल सकती है। इसे एक  कहानी के माध्यम  समझिए -
 एक छोटा लड़का था जो घोड़ों के घुमन्तु horse treaner  का बेटा  था। वह और उसके पिता अलग अलग ranch में जाकर घोड़ों को trend करते थे। परिणाम स्वरुप उस लड़के के स्कूल बदलते रहे। जब वह सीनियर क्लास में पहुंचा तो एक दिन उससे टीचर ने निबंध लिखने  को कहा ,विषय था - वह बड़ा होकर क्या बनाना चाहता है। उस रात लड़के ने सात पेज का एक निबंध  लिखा ,जिसमें उसने बताया की उस का सपना घोड़ों के ranch का मालिक बनाना है.usne अपने सपने को पूरे विस्तार से लिखा और 200 एकड़ के ranch की एक तस्वीर भी खींची। फिर उसने 4000 वर्ग फुट  की विस्तृत योजना भी खींची जिसे वह 200 एकड़ के ranch पर बनाना चाहता था। अगले दिन उसने टीचर को वह निबंध थमा दिया। दो दिन बाद उसे उसका निबंध वापस मिल गया। सामने वाले पेज पर एक बड़ा लाल  'F 'लिखा हुआ था उसके  नीचे  लिखा था - मुझ से मिलो। 
  लड़का क्लास  के बाद टीचर से  मिलने गया।  उसने पुछा -आपने मुझे fail क्यों किया ? टीचर  ने कहा -' तुम्हारे जैसे लड़के के लिए यह एक काल्पनिक  सपना है। तुम खानाबदोश family से हो तुम्हारे पास संसाधन नहीं है तुम यह काम किसी भी हालत में  नहीं कर सकते। टीचर ने आगे कहा 'अगर तुम इस निबंध में realistic लक्ष्य् शामिल शामिल कर लो मैं तुम्हारे ग्रेड पर विचार कर सकता  हूँ। 
वह लड़का घर गया और  उसने बारे में काफी सोचा। हफ्ते भर तक विचार करने के बाद उस लड़के ने वही निबंध ज्यों का  त्यों दे दिया और कहा 'आप अपना ग्रेड कायम रखिये मैं अपने सपने को कायम रखूंगा। सालों बाद एक समूह को संबोधित करते हुए उसी लड़के ने अपनी यह कहानी सुनाई 'उसने कहा "मैं आपको यह कहानी  इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि आप इस समय मेरे 200  एकड़  घोड़ों के ranch के बीच बने मेरे 4000  वर्ग फुट के इस मकान में बैठें हैं। "
यह है सपनों की ताकत। आपको अपने सपनों पर पूरा भरोसा होना चाहिए। इतना भरोसा कि कोई और ताकत आपके भरोसे को हिला न पाये। तभी आप उन्हें साकार कर पाएंगे। आप कभी किसी को अपने सपने चुराने न दें बल्कि उसे पूरा करने के अपने संकल्प को समय -समय पर दोहराकर मजबूती प्रदान करें।  अपने सपने  अपने बच्चे की तरह पालिए न खुद उस पर चोट कीजिये न किसी को वो करने की इजाजत दीजिये। अपने सपने को पहचानिये फिर उसे विस्तारपूर्वक लिखिए। जब आपके पास एक सपना होगा तो आप देखेंगे कि आपकी सुबह एक नये अंदाज में होगी ,आपको पल - पल यह अहसास रहेगा कि आपके पास पाने   के लिए कुछ है। जब आप अपने सपने को पाने के लिए  जी-जान से लग जाते हैं ,तो साडी कायनात उसे आपसे  मिलाने के लिए एकजुट हो जाती है। 
"खुदरत आपको हर वो चीज देने के लिए तैयार है जो आपको ख़ुशी व संतुष्टि दे सकती है बस आप अपना दामन छोटा न करे। "



आपको यह Article कैसी लगी Comment  के माध्यम से जरूर बताएं 

Comments

Popular posts from this blog

Everyday is a second chance in hindi

3 magical words who can change your life in hindi

success story lifebuoy -135 साल से तंदुरुस्ती का रक्षक